2.35 करोड़ से सड़कों का होगा चौड़ीकरण
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - गाजीपुर के दिलदारनगर में बड़ी नहर पुलिया से वायरलेस मोड तक रेलवे फीडर मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। इसके लिए 2.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ीकरण से आवागमन में सुविधा मिलेगी। व्यापरियों की मांग पर यह कार्य जल्द ही शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

गाजीपुर (दिलदारनगर)। दिलदारनगर बड़ी नहर पुलिया से लेकर वायरलेस मोड तक रेलवे फीडर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य होगा। करीब 1.20 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत करने के लिए लगभग 2.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के चौड़ीकरण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण कराने के लिए लगातार व्यापरियों की ओर से मांगें की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के जेई चंदन राय ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरु होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


