Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGhazipur Residents Demand Repair of Dilapidated Roads Through Signature Campaign
जर्जर सड़कों के खिलाफ सात सौ लोगों ने किया हस्ताक्षर

जर्जर सड़कों के खिलाफ सात सौ लोगों ने किया हस्ताक्षर

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में जर्जर सड़कों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विकास भवन चौराहे पर आम लोग और कर्मचारी शामिल हुए। अब तक 65 सौ लोगों ने सड़कों की मरम्मत की मांग के लिए हस्ताक्षर किए हैं। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ने जिम्मेदारी तय करने की बात कही। शहर की सड़कों की स्थिति गंभीर है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

Nov 17, 2025 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर, संवाददाता। नगर की जर्जर सड़कों के खिलाफ चल रहे हस्ताक्षर अभियान सोमवार को विकास भवन चौराहे के पास चला। इसमें कर्मचारियों के साथ आम लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन किया। सात सौ लोगों के साथ अब तक कुल 65 सौ लोगों ने हस्ताक्षर कर जर्जर सड़कों को बनाने की मांग की। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह 'शम्मी' ने कहा कि समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कई कर्मचारियों के साथ हस्ताक्षर कर अभियान को मजबूती प्रदान की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि सड़कों की बदहाली के चलते आवागमन पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। विकास भवन के आसपास की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिसके कारण अपने कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क के गड्ढे और धूल के गुबार के कारण ऑफिस पहुंचने वाले कर्मचारी सुबह ही बेहद थका हुआ महसूस करते हैं। आये दिन रोड पर टोटो पलटने से लोग घायल हो रहे है। कार्यालय पहुंचने से पहले ही धूल और मिट्टी से सारे कपड़े खराब हो जाते हैं। डस्ट के चलते आंखों में जलन की समस्या आम बात हो गई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को शहर के दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं है। विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 10000 हस्ताक्षर होने तक अभियान चलाते रहेंगे। इस दौरान आलोक राय, गोविंद श्रीवास्तव, राजेश, बबुआ यादव, रामप्रकाश राय समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।