11.39 करोड़ से बनेगा कार्डियो वार्ड और ऑपरेशन थियेटर

Mar 06, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज में कार्डियो वार्ड और ऑपरेशन थियेटर बनाया जाएगा। इसके लिए 11.39 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे दिल के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

11.39 करोड़ से बनेगा कार्डियो वार्ड और ऑपरेशन थियेटर

गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज में कार्डियो वार्ड और ऑपरेशन थियेटर बनेगा। कालेज प्रशासन की ओर से इसे बनवाने के लिए 11.39 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। अब प्रस्ताव पास होने के बाद इसका निर्माण शुरु होगा। जिससे गाजीपुर में कार्डियो के मरीजों के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कालेज खुलने के बाद गाजीपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रही है। जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। अब जल्द ही आधुनिक कार्डियो वार्ड की भी सुविधा मिलने लगेगी। इससे दिल के मरीजों के लिए 24/7 आपातकालीन सेवाएं मिलेगी। इसमे आईसीयू, एडवांस कार्डियक प्रोसीजर, कैथ लैब, और कार्डियक मॉनिटरिंग जैसी जीवन रक्षक सुविधाएं मिलेगी।

यहां विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा सीपीआर, एंजियोग्राफी, और स्टेंटिंग जैसी सेवाएं तत्काल रिकवरी के लिए उन्नत तकनीक के साथ उपलब्ध हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।