Ghazipur News: रिमझिम फुहार से मौसम हुआ सुहावना, झमाझम बारिश का है इंतजार
Ghazipur News: गाज़ीपुर में शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और ठंडी हवाएँ चलने लगीं। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए धान की रोपाई में अभी भी बारिश की आवश्यकता है। हाल के दिनों में मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई रिमिझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिसके बाद मौसम में ठंडक हो गई। दिनभर यही आलम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि किसानों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार है। जिससे वह धान की रोपाई करा सके। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। उमस भरी गर्मी से लोगों का बीते तीन दिनों से थोड़ा राहत है। हर रोज हल्की झमाझम बारिश होने से तापमान में ठंडक है। शाम तक कभी तेज और कभी हल्की बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया।
जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह भी बारिश जारी रही। रिमझिम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के बाद पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। गर्मी कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि किसानों धान की रोपाई का रफ्तार नहीं पकड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


