नवागत सीडीओ से मिला कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल नवागत मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद से मिला। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि संगठन हर कार्य में सहयोग करेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए नियम सम्मत कार्यवाही का आश्वासन दिया।

नवागत सीडीओ से मिला कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवागत सीडीओ आलोक प्रसाद से मिलकर बुके देते हुए स्वागत किया। उन्होने कर्मचारियों के समस्याओं सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने नवागत मुख्य विकास अधिकारी को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की ओर राजकीय और समाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग रहेगा। पूर्व शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण के लिए, कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक होते रहना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए हर समस्याओं को नियम सम्मत निस्तारित करने का अश्वासन दिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, मान्धाता सिंह, अभय सिंह, बृजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।