Ghazipur News: स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्टेड मामलों में उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक
Ghazipur News: गाज़ीपुर विद्युत विभाग ने विवि. खण्ड-गाज़ीपुर नगर में स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्टेड मामलों के लिए कार्रवाई शुरू की है। विभागीय टीम उपभोक्ताओं से संपर्क करके उन्हें स्मार्ट मीटर, बिजली बिल, और रिचार्ज की जानकारी दे रही है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

Ghazipur News: गाजीपुर। विद्युत विभाग की ओर से विवि. खण्ड-गाजीपुर नगर के उपकेन्द्र शहबाजकुली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्टेड मामलों को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। विभागीय टीम क्षेत्र में पहुंचकर ऐसे उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही है, जिनके स्मार्ट मीटर किसी कारणवश डिस्कनेक्ट हो गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, बिजली बिल एवं रिचार्ज से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है। साथ ही समय से बिजली बिल का भुगतान करने और मीटर से जुड़ी समस्याओं की तत्काल सूचना विभाग को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।


