शिव दर्शन बने संरक्षक और सुनील कार्यकारी अध्यक्ष
Ghazipur News - गाजीपुर में विद्युत मजदूर पंचायत शाखा का चुनाव लाल दरवाजा पावर हाउस परिसर में हुआ। चुनाव अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की देखरेख में जिला और मंडल कमेटी का गठन किया गया। जिला कमेटी में सुनील कुशवाहा कार्यकारी अध्यक्ष बने, जबकि मंडल कमेटी में अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष चुने गए। सभी को शपथ दिलाई गई।

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा गाजीपुर का चुनाव बुधवार को लाल दरवाजा पावर हाउस परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव निर्भय नारायण सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी की देखरेख में कराया गया। इस दौरान जिला और मंडल कमेटी का गठन किया गया। जिला कमेटी में शिव दर्शन सिंह मामा संरक्षक, सुनील कुशवाहा कार्यकारी अध्यक्ष, अश्वनी सिंह मंत्री, शशिकांत कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भानु कुशवाहा कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए। वहीं मंडल कमेटी में अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष और राम लखन यादव मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


