गणतंत्र दिवस को हर्षोंल्लास के साथ मनाएं: डीएम

Jan 21, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की बात कही। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी, झण्डा अभिवादन, और साइकिल दौड़ शामिल हैं। सभी सरकारी भवनों को प्रकाशमान करने का निर्देश दिया गया।

गणतंत्र दिवस को हर्षोंल्लास के साथ मनाएं: डीएम

गाजीपुर, संवाददाता। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा देश के शहीदों, राष्ट्रभक्तों, देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान अभिव्यक्त करें। हर्षोंल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। यह प्रण करें कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए कोरकसर नहीं छोड़ें। जिसमें सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी दो भागो मे आयोजित की जायेगी। टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी। पीजी कॉलेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी।

सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे झण्डा अभिवादन और राष्ट्रगान होगा। संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जायेगा। झण्डारोहण के बाद 8.40 बजे कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की ओर से तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। साइकिल दौड़ 10 किमी जिला क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिति में नेहरू स्टेडियम से पीजी कॉलेज होते हुए पुलिस लाईन होते हुए हेतीमपुर से नेहरू स्टेडियम पर समाप्त किया जायेगा। निर्देशित किया है कि 22 से 26 जनवरी की रात में अपने अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;