Ghazipur News: राजकीय महिला में प्रवेश के लिए 14 तक कर सकते आवेदन

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाजीपुर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक एमएससी और एमए विषयों के लिए प्रवेश की दिनांक 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कुछ सीटें ज्यादातर भरी गईं हैं, लेकिन आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक छात्राएं काउंसलिंग के लिए संपर्क कर सकती हैं।

Ghazipur News: राजकीय महिला में प्रवेश के लिए 14 तक कर सकते आवेदन

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक एम, एसएससी की काउंसलिंग पूर्ण हो गया है। आरक्षित वर्ग(ईडडब्ल्यूएस, एससी, एसटी) की कुछ सीटें छोड़कर एमएससी बॉटनी की सभी मूल सीटें भर गयी है। आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के प्रवेश के इच्छुक छात्राएं दिनांक 14 अगस्त तक प्रवेश के आवेदन कर प्रवेश प्रभारी से संपर्क कर प्रवेश ले सकती हैं। परास्नातक एमए विषयों में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास, हिंदी, गृहविज्ञान, राजनीति विज्ञान में काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली है। काउंसलिंग में उपस्थित ना रहने वाली सभी छात्राएं सोमवार को उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें।

प्राचार्य डा. शंभू शरण प्रसाद के अनुसार परास्नातक प्रथम वर्ष एमए में सीटें रिक्त होने के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 14 अगस्त बढ़ा दी गई है। परास्नातक प्रवेश के लिए इच्छुक एवं अर्ह छात्राएं प्रवेश ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने परास्नातक विषयों के प्रभारी से सीधे संपर्क कर अपना प्रवेश महाविद्यालय में सीट रिक्त रहने तक एवं विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल के खुले रहने तक करा सकते है।प्रवेश प्रभारी डा. शिव कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में बीए और बीएससी में नव प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और प्रवेश काउंसलिंग की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश की इच्छुक छात्र अपराह्न एक बजे से दो के बीच करा सकते है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: राजकीय महिला में प्रवेश के लिए 14 तक कर सकते आवेदन