दवा व्यापारियों की हड़ताल से 50 लाख का कारोबार प्रभावित
Ghazipur News - गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अवैध ई-फार्मेसी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल की। हड़ताल से मरीजों को परेशानी हुई और 50 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ। दवा व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई और शहर सहित कई क्षेत्रों में दुकाने बंद रहीं।

गाजीपुर, संवाददाता। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान बुधवार को अवैध ई-फार्मेसी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दवा व्यापारियों ने हड़ताल किया। इससे मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि सरकार छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों को बेरोजगार करने पर तुली है। दवा व्यापारियों के हड़ताल के कारण 50 लाख का करोबार प्रभावित हुआ है। दवा व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुये उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के अह्वान पर व्यापार मंडल गाजीपुर का पूर्ण समर्थन रहा। शहर सहित नंदगंज, सैदपुर, कासिमाबाद, मोहम्मदाबाद, दुल्लहपुर, जखनियां, हंसराजपुर, बाराचवर, जमानियां, शादियाबाद, कठवामोड़, जंगीपुर, भदौरा, दिलदारनगर, मरदह सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में दुकाने बंद रही।
जिससे दवा व्यवसाय पूरी तरह से बंद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


