ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगाजीपुर: रक्षा सौदे में हुआ है बड़ा घोटाला : कांग्रेस

गाजीपुर: रक्षा सौदे में हुआ है बड़ा घोटाला : कांग्रेस

जिला शहर एवं कांग्रेस कमेटी ने आम जनमानस के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रेदश सरकार पर घोटाले का भी आरोप लगाया। साथ ही सरकारी अस्पतालों डॉक्टर की...

गाजीपुर: रक्षा सौदे में हुआ है बड़ा घोटाला : कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरMon, 13 Aug 2018 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला शहर एवं कांग्रेस कमेटी ने आम जनमानस के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रेदश सरकार पर घोटाले का भी आरोप लगाया। साथ ही सरकारी अस्पतालों डॉक्टर की कमी से अवगत कराते हुए चेतावनी दी कि अगर कमी दूर नहीं की गयी, तो पार्टी सड़क पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

जिलाध्यक्ष डा. मारकण्डेय सिंह ने रक्षा सौदे में बड़े घोटाले की बात करते हुए कहा कि आज तक इतना बड़ा घोटाला कभी नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री ने 560 करोड़ का विमान 16 सौ करोड़ में खरीदा। इसमें 39000 का घोटाला हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार को इसकी जांच कराने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने भी प्रधानमंत्री पर लड़ाकू विमान के ठेके का अनिल अंबानी को देना गैर कानूनी बताया। सरकार ने इस सौदे में बड़ा घोटाला की है।

युवा कांग्रेस नेता बाबुल सिंह ने कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा की बात करने वाले की, जिन्होंने अपने आप को चौकीदार कहा था, वह राफेल डील घोटाले में बराबर के हकदार हैं। क्योंकि उन्होंने राफेल डील सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छीन कर अपने मित्र अनिल अंबानी की उस कंपनी को दे दिया जहां पर 45000 करोड़ की कर्ज है। साथ ही उनको पूर्व में कोई भी हवाई जहाज बनाने का अनुभव नहीं है। 1520 करोड़ का राफेल सोलह सौ करोड़ का कैसे हो गया। इसका जवाब भी मोदी जी को देना होगा।

कांग्रेस नेता फरीद गाजी ने भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व कर्मचारी, दवाएं और जांच मशीनें आदि की भी तत्काल उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस दौरान डा. मुख्तार अहमद अंसारी, रविकांत राय, राजीव सिंह, अखिलेश राय, सुनील साहू, माधव कृष्ण, अजय सिंह, रामनगीना पांडेय, अरविंद मिश्रा, राम प्रकाश बादल, उषा चतुर्वेदी, बटुक नारायण मिश्रा, परवेज अहमद खान, मुहम्मद राशिद लाल, मिलिंद सिंह, संजय राय, मुन्ना शर्मा, राजेश उपाध्याय, राजीव, राजेश, मनीष राय, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें