ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगाजीपुर: नहर में पानी नही रहने से किसान परेशान

गाजीपुर: नहर में पानी नही रहने से किसान परेशान

क्षेत्र में चक्का बांध से बारा टेल तक जाने वाली नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। नहर में पानी न आने से किसान अपने खेतों की सिंचाई को लेकर काफी परेशान है। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि वह...

गाजीपुर: नहर में पानी नही रहने से किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरFri, 13 Oct 2017 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में चक्का बांध से बारा टेल तक जाने वाली नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। नहर में पानी न आने से किसान अपने खेतों की सिंचाई को लेकर काफी परेशान है। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि वह ऐसी स्थिति में अपने खेतों की सिंचाई कैसे करे।

इस नहर में पानी नहीं रहने से हजारों एकड़ धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि धान के खेतों में सिंचाई के लिए अंतिम बार पानी की जरूरत है। बस एक सिंचाई के बाद धान की फसल कट जाती है। पानी नहीं आने से हमारे खेतों में दरार पड़ गयी है। हम जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से गुहार लगाते-लगाते थक गए, लेकिन कोई हमारी फरियाद सुनने वाला नहीं है। कुछ किसानों का कहना था कि पानी के अभाव में मनियां, गहमर, बारा, मगरखाई आदि गांव के किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर आ गई है। अपने को किसानों का हमदर्द बताने वाली भाजपा की योगी सरकार की नजर किसानों की इस समस्या पर नहीं पड़ रही है। किसान सुनील सिंह,आनन्द गहमरी, खड़बहादुर सिंह, अशोक यादव, जयचंद, मोतिराम आदि ने बताया कि हमने कई बार इस समस्या को अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियो को भी बताया, लेकिन किसी का भी ध्यान हमारी समस्या पर नहीं जा रहा है। अगर हमारी फसल खराब हो गयी तो हम भूखों मर जायेंगे। किसानों ने चेताया कि अगर तत्काल नहर में पानी टेल तक नहीं पहुंचाया गया तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें