ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगाजीपुर: बच्ची संग किशोर ने किया दुष्कर्म

गाजीपुर: बच्ची संग किशोर ने किया दुष्कर्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 6 वर्षीय बच्ची के साथ उसी गांव के निवासी एक किशोर ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर किशोर के खिलाफ...

गाजीपुर: बच्ची संग किशोर ने किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSat, 10 Nov 2018 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 6 वर्षीय बच्ची के साथ उसी गांव के निवासी एक किशोर ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर किशोर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी यशवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शुक्रवार की देर शाम उक्त बच्ची गांव की किराने की दुकान पर सामान खरीद कर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का निवासी 17 वर्षीय किशोर उसे बहला कर अपने घर में लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोती बिलखती जब घर पहुंची तो परिजनों को उसने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश पड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें