ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगाजीपुर: चेकिंग में 16 वाहनों पर चार लाख जुर्माना

गाजीपुर: चेकिंग में 16 वाहनों पर चार लाख जुर्माना

ओवरलोड वाहनो, बिना परमिट व डग्रामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर उप संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन ने शुक्रवार को 16 वाहनों को सीज कर दिया। सीज करने के बाद उक्त वाहनों पर चार लाख रुपए का जुर्माना भी...

गाजीपुर: चेकिंग में 16 वाहनों पर चार लाख जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरFri, 23 Jun 2017 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ओवरलोड वाहनो, बिना परमिट व डग्रामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर उप संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन ने शुक्रवार को 16 वाहनों को सीज कर दिया। सीज करने के बाद उक्त वाहनों पर चार लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। वाहनों के खिलाफ चले अभियान को लेकर पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की नाराजगी को देखते हुये अलग-अलग थाना अन्तर्गत ताडीघाट बारा मार्ग सहित अन्य मार्गों पर अपनी टीम संग उप संभागीय परिवहन अधिकारी भवानी दीन ने उक्त वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस पूरे अभियान में कुल 16 वाहनों को सीज करने के साथ ही उनके ऊपर 4 लाख रूपये का जुर्माना भी ठोंक दिया। परिवहन विभाग के इस अभियान के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन चालक अपने-अपने वाहनों को जगह-जगह खड़ा कर चेकिंग अभियान के समाप्त होने का इन्तजार करते रहे। इधर वाहनों के सड़क पर खड़ा करने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके चलते आम राहगीरों को खासी मश्क्कत का समाना करना पड़ा। इस संबन्ध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भवानी दीन ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों के मार्गों पर ओवरलोड, डग्गामार व बिना परमिट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में कुल 16 वाहन सीज किये गये है।ं उनके ऊपर 4 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में ओवरलोड, डग्गामार सहित बिना परमिट के वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जायेगा। पकड़े जाने पर इनके खिलाफ परिवहन अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें