यर फेडरेशन में गौरव को मिला रजत पदक

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर के गौरव प्रजापति ने प्रयागराज में आयोजित 24 वें उत्तर प्रदेश जूनियर फेडरेशन कप में पांच हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

यर फेडरेशन में गौरव को मिला रजत पदक

गाजीपुर (सैदपुर)। प्रयागराज में आठ अप्रैल से आयोजित दो दिवसीय 24 वी उत्तर प्रदेश जूनियर फेडरेशन कप मे गौरव प्रजापति ने रजत पदक हासिल कर गाजीपुर का नाम रोशन किया। गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डा. रुद्रपाल यादव ने बताया की उत्तर प्रदेश जूनियर फेडरेशन के आयोजन के प्रथम दिन ही क्योमपुर निवासी एथलीट गौरव प्रजापति ने पांच हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक प्राप्त करते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अमित कुमार राय, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह, माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह सहित अन्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।