Gas Cylinder Leak Causes Fire in Kathwali Quick Rescue Saves Woman गैस रिसाव से लगी आग,हजारों की क्षति, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGas Cylinder Leak Causes Fire in Kathwali Quick Rescue Saves Woman

गैस रिसाव से लगी आग,हजारों की क्षति

Ghazipur News - गुरुवार की शाम कैथवली में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। खाना बना रही निशा को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। आग की लपटें तेज थीं और परिवार के अन्य सदस्य खेत में थे। आग से घर में रखा अनाज, कपड़ा आदि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 24 July 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
गैस रिसाव से लगी आग,हजारों की क्षति

मरदह। थाना क्षेत्र के कैथवली में गुरुवार की शाम गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। खाना बनने की तैयारी कर रही निशा को किसी तरह से लोगों ने बाहर निकाला। आग की लपटें इतनी तेज हो गई थीं कि काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। निशा के पिता प्रेमचन्द्र राजभर सहित परिवार के सदस्य खेत मे काम करने गए थे। वह खाना बनाने जा रही थी। गैस जलाने के दौरान अचानक आग पकड़ लिया। वह चिल्लाना शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। किसी तरह से उसे बाहर निकला। घर में रखा अनाज,कपड़ा आदि घर गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

सूचना पर मौके पर डायल- 112 पुलिस पहुंची। घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।