Ghazipur News: साले पर फायरिंग करने वाला जीजा को मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
Ghazipur News: गाज़ीपुर के सरौली गांव में सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में विशाल सिंह नामक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उसे साले आर्यन यादव को गोली मारने के आरोप में पहले सेWanted था। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ा और उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई।
Ghazipur News: गाजीपुर (करंडा), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरौली गांव के पास सोमवार की रात्रि पुलिस मुठभेड़ में नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी बदमाश विशाल सिंह उर्फ कुंदन को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश पर ससुराल में तमंचे से फायर कर साले आर्यन यादव को घायल करने का आरोप है। कुंदन पर रविवार की रात्रि बेलसड़ी गांव स्थित ससुराल में तमंचे से फायर कर साले आर्यन यादव को घायल करने का आरोप है। मामले में मुख्य आरोपित समेत पांच लोंगो पर नामजद एफआईआर दर्ज की गयी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदगंज व करंडा पुलिस की संयुक्त प्रयास से सरौली गांव की हरिजन बस्ती के पास मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ। जिसका प्राथमिक उपचार स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। सीओ सदर ने बताया कि उक्त बदमाश पर दोनों थानों कुल आठ मुकदमे पंजीकृत है। इसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस सहित एक बाइक बरामद की गयी।


