सादात की टीम ने 66 रन से जीता मैच
Mar 09, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - सादात में समता इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच हुआ। मेज़बान सादात ने 27.4 ओवर में 234 रन बनाये, जबकि वाराणसी की टीम 22.4 ओवर में 168 रन पर आल आउट हो गई। इस तरह सादात ने 66 रन से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।

सादात। नगर स्थित समता इंटर कालेज के मैदान पर रविवार को फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान सादात की टीम ने 27.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 234 रन बनाया। जवाब में वाराणसी की टीम 22.4 ओवर में 168 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई, जिसके चलते मेजबान टीम ने 66 रन से जीत दर्ज किया। टीम के खिलाड़ी अभिषेक चौरसिया ने 27 गेंद पर 48 और आदित्य मोदनवाल ने 26 गेंद पर 40 रन बनाया था। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान सन्नी और उपजेता टीम के कप्तान ध्रुव को ट्राफी प्रदान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


