स्वास्थ्य शिविर में 285 महिलाओं का हुआ परीक्षण

Mar 09, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - महिला दिवस के अवसर पर रविवार को डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने ग्राम-तांडा टप्पा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 285 महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। यह आयोजन डॉ. विजय यादव और प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में 285 महिलाओं का हुआ परीक्षण

सादात। महिला दिवस के अवसर पर रविवार को डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की तरफ से ग्राम-तांडा टप्पा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 285 महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। यह शिविर संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव की प्रेरणा और प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में शल्य तंत्र विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महाशांति शेखर शुक्ला, नर्स आकांक्षा, अन्नु भारती, विनय यादव, अनुज यादव, भगवान यादव ने सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।