1726 मरीजों को मिला आरोग्य मेला का लाभ

Apr 05, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में रविवार को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें 1726 मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। 35 चिकित्सकों और 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ ने विभिन्न रोगों का उपचार किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 63 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

1726 मरीजों को मिला आरोग्य मेला का लाभ

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को अरोग्य मेला लगा। इसमें 1726 मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मरीज सहित तीमारदारों से भी बातचीत की। आरोग्य मेले में 35 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 598 पुरुष, 552 महिलाएं और 492 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 63 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।मेले में बुखार के 206, चर्म रोग के 304, दमा के 245, मधुमेह के 104, नेत्र रोग के 18 तथा उच्च रक्तचाप के 99 मरीजों का उपचार किया गया।

इसके अलावा अन्य विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को भी परामर्श और दवाइयां दी गईं।बुखार से संबंधित 30 मरीजों की मलेरिया तथा 11 मरीजों की डेंगू जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श एवं सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अलग काउंटर बनाए गए थे। वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सोर्स रिडक्शन तथा संचारी रोगों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। एसीएमओ ने बताया कि मरीजों के सेहत की जांच करते हुए नि:शुल्क दवाएं दी गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।