1643 मरीजों को मिला आरोग्य का लाभ

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें 1643 मरीजों का परीक्षण किया गया। 37 चिकित्सकों और 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ ने मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 163 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। विभिन्न बीमारियों के मरीजों को परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

1643 मरीजों को मिला आरोग्य का लाभ

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां दी गईं। आरोग्य मेले में 37 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने कुल 1643 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 598 पुरुष, 652 महिलाएं और 402 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 163 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

बीमारियों का उपचार

मेले में बुखार के 306, पेट दर्द के 504, उल्टी-दस्त के 445, मधुमेह के 104, नेत्र रोग के 18 तथा उच्च रक्तचाप के 99 सहित अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा अन्य विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को भी परामर्श व दवाइयां दी गईं।

जांच और परामर्श

बुखार से संबंधित 30 मरीजों की मलेरिया तथा 11 मरीजों की डेंगू जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श एवं सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अलग काउंटर बनाए गए।

आवश्यक जागरूकता

वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सोर्स रिडक्शन तथा संचारी रोगों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत 64 लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श दिया गया।

अधिकारियों का निरीक्षण

इसके अलावा मेले में आए 37 मरीजों को टेलीमैनस कंसल्टेंसी की सुविधा भी प्रदान की गई। एसीएमओ डा. मनोज सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने बताया कि केंद्रों पर पहुंचे मरीजों को दवा के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए भी सुझाव दिया गया। कहा कि कड़ी धूप में बुजुर्ग और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें। खुद सावधानी बरते और दूसरों को भी जागरूक करें।

सामान्य प्रश्न

आरोग्य मेले में कुल कितने मरीजों का परीक्षण किया गया?
आरोग्य मेले में कुल 1643 मरीजों का परीक्षण किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।