निशुल्क नेत्र शिविर में 77 लोगों ने लिया लाभ

Mar 09, 2026 12:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - खानपुर (गाजीपुर) में अघोराचार्य बाबा गौतम राम के निर्देश पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 77 लोगों ने लाभ उठाया, जिनमें से अधिकांश को दवा दी गई और 53 लोगों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया।

निशुल्क नेत्र शिविर में 77 लोगों ने लिया लाभ

खानपुर (गाजीपुर)। अघोराचार्य बाबा गौतम राम के निर्देश पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को पांचवीं बार नायकडीह बाबा कीनाराम प्रांगण में किया गया। जिसका शुभारंभ बाबा कीनाराम के आरती के साथ बतौर मुख्य अतिथि बाबा कीनाराम के महंत विनय दास ने किया। इसके पश्चात पूरे क्षेत्र से जुटे लोगों का वाराणसी से आई अनुभवी टीम ने नेत्र परीक्षण किया। शिविर का करीब 77 लोगों ने लाभ उठाया। अधिकांश को दवा दी गई तो वहीं 53 लोगों की समस्या विकट होने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा अस्पताल में रेफर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू,डॉ जियाउ, डॉ चेतना, श्रेया तिवारी, हिमांशी पाल, रेनू सिंह, चंदन,गुलाब पाण्डेय, बेचू बिंद, दुर्गा चौरसिया लल्लन, स्थुरंजय मुन्ना गुप्ता,संतोष दुबे मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।