कांग्रेस नेता के निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
रेवतीपुर में पूर्व कांग्रेसी नेता वृंदावन खरवार की याद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व बताया गया। डॉ. जनक कुशवाहा ने उनका योगदान स्मरणीय बताया और शांति के लिए प्रार्थना की।

रेवतीपुर। ग्राम पंचायत रेवतीपुर के पूर्व कांग्रेसी नेता और प्रादेशिक खरवार सभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वृंदावन खरवार के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व बताया। राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस की ओर से शोक संवेदना पत्र भी दिया गया। मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय खरवार कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में अयूब अंसारी, विनोद कुमार सिंह, शशि भूषण राय सहित अनेक कार्यकर्ता और खरवार समाज के लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


