बारिश के बाद खेल का मैदान जलमग्न

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

खानपुर में तेज बारिश के बाद ग्राम सभा जमीन संदल का खेल का मैदान जलमग्न हो गया। नालियों की सफाई न होने से जलजमाव की समस्या बनी रही, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हुई। मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी और सड़कों की मरम्मत की मांग की है।

बारिश के बाद खेल का मैदान जलमग्न

खानपुर। क्षेत्र में तेज बारिश के बाद ग्राम सभा जमीन संदल के खेल के मैदान जलमग्न हो गया। वहीं गांवों के नालियों की साफ सफाई नहीं होने से जलजमाव भरा रहा। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से नालियों की सफाई और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बारिश का पानी घरों के सामने जमा होने से मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

वहीं खेल के मैदान में भरे पानी को भी निकालवाने के लिए अपील किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।