Ghazipur News: पोस्टमार्टम हाउस के परिसर में जलजमाव
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News: गाजीपुर में पोस्टमार्टम हाउस में हल्की बारिश के बाद जलभराव हो गया, जिससे शोक संतप्त परिवारों को शव निकालने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की आलोचना की और उच्चाधिकारियों से जलनिकासी एवं परिसर में मिट्टी डालने की अपील की।

Ghazipur News: गाजीपुर। पोस्टमार्टम हाउस में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव से परेशान परिजनों को शव को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे दुखित परिजनों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से यहां पहुंचे दूसरा व्यक्ति भी गिरकर चोटिल हो सकता है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से जलनिकासी कराने सहित परिसर में मिट्टी डलवाने के लिए अपील किया।


