पांच साल्वरों को भेजा गया जेल
Ghazipur News - सैदपुर के आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की इंटर फिजिक्स परीक्षा के दौरान पांच सॉल्वरों को गिरफ्तार किया गया। ये परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठे थे। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जांच के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए चार सॉल्वरों को जेल भेज दिया गया है जबकि एक की तलाश जारी है।

सैदपुर। क्षेत्र के भितरी के सियावां स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की इंटर की फिजिक्स परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर पकड़े गए पांच सॉल्वरों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। बता दें कि आदर्श इंटर कॉलेज पर बनाए गए परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट उदय चंद राय और स्टेटिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र कन्नौजिया, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों की जांच करते हुए उनका बायोमेट्रिक का मिलान करना शुरू किया तो मुन्नाभाई मिले, जो दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। जिसके बाद खुद को पकड़ा गया देख प्रिंस प्रजापति के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई कॉपी वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया।
वहीं पुलिस की गिरफ्त में मौजूद पांच सॉल्वरों को पुलिस थाने लेकर आई। सभी मुन्ना भाई इंटर के छात्र भास्कर यादव, संदीप यादव, अभिषेक यादव, पृथ्वी सिंह, राहुल यादव व प्रिंस प्रजापति के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। जिसमें से एक फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए साल्वर राहुल कुशवाहा पुत्र दीनदयाल कुशवाहा निवासी पहाड़पुर कलां रामपुर मांझा, सत्येंद्र शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी लखनचंदपुर करंडा, आकाश सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी चमरहां, चोलापुर, वाराणसी, अजय यादव पुत्र नंदू यादव निवासी खांवपुर देवकली व सूरज यादव पुत्र बबलू यादव निवासी बुढ़ौली पहाड़पुर, रामपुर मांझा का चालान कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि फरार अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



