आग लगने से 13 झोपड़ियां जलकर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - रेवतीपुर के यादव बस्ती में बुधवार को आग लगने से नौ परिवारों की 13 झोपड़ियां जल गईं। आग से लाखों रुपये का सामान नष्ट हुआ है। घटना के समय अधिकांश लोग खेतों में थे। ग्रामीणों ने आग की लपटें देखी और शोर मचाया। अग्निशमन विभाग ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। जांच जारी है।

आग लगने से 13 झोपड़ियां जलकर राख

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर मार्ग स्थित यादव बस्ती में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से नौ परिवारों की 13 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में घरों में रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अनुसार पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों के कारण ग्रामीण करीब सौ मीटर दूर खड़े होकर देखते रहे। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय अधिकांश पीड़ित परिवार खेतों में काम करने गए हुए थे।

इसी दौरान किसी ने झोपड़ियों से धुआं उठते देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। अग्निकांड में रामजी की तीन, कृष्णा की एक, श्यामजी की एक, धर्मेंद्र की एक, रामसागर की दो, गुड्डू की दो, लक्ष्मण की एक, सागर की एक और कुसुम देवी की एक झोपड़ी पूरी तरह जल गईं। झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, साइकिल, कागजात, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर और दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी नष्ट हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तहसीलदार राम नरायण वर्मा ने कहा कि आग लगने की जांच पुलिस कर रही है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। लेखपाल के सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।