13 होटल संचालकों को नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में, अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 13 होटल संचालकों को अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और एनओसी प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जांच में कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की कमी पाई गई। निर्देशों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

13 होटल संचालकों को नोटिस

गाजीपुर। जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के 13 होटल संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी ने बताया कि विभागीय जांच में पाया गया कि कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और अग्निशमन विभाग की अनिवार्य एनओसी भी नहीं ली गई है। इसे देखते हुए संबंधित संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मानकों का पालन करने को कहा गया है।

चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आगजनी की घटनाओं से बचाव करना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।