लाखों का सामान जलकर खाक
Mar 08, 2026 01:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - गाजीपुर के जमानियां में पाण्डेय मोड़ के पास एक मोबाइल शॉप में आग लगने से तीन लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार मोहम्मद अफरोज ने बताया कि यह दुकान उनके परिवार का मुख्य आय का स्रोत थी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजीपुर (जमानियां)। जमानियां के पाण्डेय मोड़ के समीप शनिवार की देर रात नेशनल मोबाइल शॉप पर आग लग गयी। जिससे करीब तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। दुकानदार मोहम्मद अफरोज ने बताया कि इसी दुकान के सहारे परिवार का जीवकोपार्जन चलता था। अब यह आग कैसे लगी, यह हमे भी मालूम नहीं है। पुलिस को सूचना दे दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


