
नाली विवाद में मारपीट, महिला की गई जान
Ghazipur News - करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माधवपुर गांव में नाली के विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जो अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हो गई। मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माधवपुर गांव में शुक्रवार को नाली के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाली विवाद को लेकर मुहम्मदपुर माधवपुर गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। झगड़े में हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष की महिला अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय सतनारायण राम समेत दो लोग घायल हो गए।
इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत हो गई। महिला के पुत्र मुनिदेव कुमार सरोज की ओर से करीमुद्दीनपुर थाने में चार लोगों को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में सरोज कुमार ने आरोप लगाया कि नाली विवाद को लेकर गांव के रामायण पासी सहित चार लोग गोलबंद होकर लोहे के राड व ईट पत्थर से हमला कर दिए। जिसमें मां अनीता देवी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था अवस्था में तीनों लोगों को इलाज के लिए बाराचवर कर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गाजीपुर रेफर कर दिया। गाजीपुर जिला चिकित्सालय पहुंचने पर जांच के दौरान डॉक्टरों ने अनीता देवी को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस रामायन पासी सहित सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेष कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




