खेत से चुरा ले गए पाइप
Mar 29, 2026 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Ghazipur News - गाजीपुर में पियूष कुमार यादव ने खेतों की सिचाई के लिए 25 हजार रुपये का लोहे का पाइप लगाया था। रविवार रात चोरों ने पाइप चुरा लिया। किसान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिससे पुलिस ने जांच शुरू की। पाइप न मिलने पर किसान को सिचाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

गाजीपुर (देवकली)। नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुर्बानसराय निवासी पियूष कुमार यादव ने खेतों की सिचाई के लिए लोहे की पाइप लगाया था। जिससे खेतों में आसानी से पानी पहुंचाया जा सके। रविवार की देर रात चोरों ने 25 हजार रूपये का पाइप चुरा कर ले गये। किसान ने बताया कि सुबह खेत में पहुंचने पर जानकारी हुई। जिसके बाद नंदगंज थाना को सूचना दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। कहा कि पाइप नहीं मिलने पर धनराशि की नुकसान के साथ ही खेतों की सिचाई करने को लेकर चिंता सताने लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


