खेत से लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

खानपुर (गाजीपुर) में एक किसान राकेश यादव की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। वह खेत से लौटते समय पवन एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटना के बाद उनके परिवार में शोक फैल गया। मृतक के पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत से लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

खानपुर (गाजीपुर)। सिधौना रेलवे हाल्ट के अप लाइन पर बुधवार की देर शाम खेत से लौट रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राकेश यादव पुत्र स्व. रामकृत यादव निवासी ईशोपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश यादव खेत से घर लौट रहे थे, तभी पवन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11062) की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक अपने पीछे पत्नी गीता यादव, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।