
किसानों की समस्याओं को तत्काल करें निस्तारित : डीएम
Ghazipur News - गाजीपुर में किसान दिवस का आयोजन हुआ, जहां किसानों ने खेती की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम अविनाश कुमार ने किसानों को समाधान और रबी सीजन की तैयारी के लिए जागरूक किया। कृषि अधिकारी ने गेहूं के लक्ष्य और कृषि निवेश केंद्रों की जानकारी दी। पराली जलाने से बचने की सलाह दी गई।
गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन के सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश कुमार और सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें किसानों ने खेती करने में आने वाली परेशानियों को संबंधित अधिकारियों से साझा करते हुए निस्तारण करने के लिए अपील किया। डीएम ने बताया कि किसान दिवस मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। रबी सीजन की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों को अपनी प्रमुख योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक करते हुए निर्देशित किया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि गेहूं का लक्ष्य 12 हजार कुन्तल के सापेक्ष पूरी उपलब्धता है, जिसको जनपद के 16 विकास खण्ड में कृषि निवेश केन्द्रों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है।
उन्होने एनपीके एवं टीएसपी के प्रयोग के बारे में किसानों को भी जागरूक किया। नहर विभाग की ओर से बताया गया कि अभी धान के फसल की कटाई चल रही है एवं नहरों में पानी है। एक सप्ताह बाद फसल कटाई होने एवं नहर में पानी कम होने पर ड्रोन सर्वे कराकर सिल्ट की सफाई का कार्य पूरा कराया जाएगा। जिसके बाद छह जनवरी से पानी को छोड़ा जाएगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने बताया कि बाजरा क्रय के लिए तीन क्रय केंद्र सैदपुर, करण्डा, एवं नन्दगंज में खोला गया है। वहीं धान की खरीद के लिए 153 केन्द्र संचालि है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके शाही ने बताया कि किसान पराली को न जलाये जिससे पशु, मानव स्वास्थ्य तथा वातारण प्रभावित होता है। पराली गो आश्रय स्थलों पर ले जाए बदले में गोबर की खाद निःशुल्क प्राप्त करें। किसान बाबू लाल मानव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नही मिला, जिस पर डीएम ने बताया कि 18950 लोगों में नौ करोड़ का भुगतान हुआ है। इस दौरान संबंधित अधिकारी सहित किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




