Ghazipur News: ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
Ghazipur News: रेवतीपुर के उतरौली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति महेश कुशवाहा के साथ मारपीट की गई। महेश ने पुलिस को तहरीर दी है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। विवाद की शुरुआत पत्नी के साथ खाने को लेकर हुई थी, जिसके बाद उसके भाईयों ने महेश की पिटाई की।

Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महेश कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। बताया जाता है कि महेश प्राइवेट बस चालक है। आरोप है कि रात में घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी से खाना मांगा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
पारिवारिक विवाद
आरोप है कि महेश ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया और इसके बाद सोने चला गया। पत्नी ने रात में ही अपने मायके चित्रकोनी, थाना दिलदारनगर में घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद पत्नी के भाई विशाल कुशवाहा और मंजीत कुशवाहा अपनी बहन जयमाला के साथ रात में उतरौली पहुंचे और महेश से विवाद करने लगे।
घायल महेश
आरोप है कि तीनों ने मिलकर डंडे से महेश की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद महेश ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया।


