आज न छोड़ेंगे... खेलेंगे हम होली

Mar 03, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - आज न छोड़ेंगे... खेलेंगे हम होलीआज न छोड़ेंगे... खेलेंगे हम होलीआज न छोड़ेंगे... खेलेंगे हम होलीआज न छोड़ेंगे... खेलेंगे हम होलीआज न छोड़ेंगे... खेलें

आज न छोड़ेंगे... खेलेंगे हम होली

गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों के पर्व होली के पूर्वसंध्या पर मंगलवार को लोगों का उत्साह देखते ही बना। हर कोई अबीर-गुलाल से नहाया नजर आया। जगह-जगह साउंडों पर बज रहे होली गीतों पर लोग होली की मस्ती में चूर रहे। रंग खेलने को लेकर बच्चों में गजह का उत्साह देखा गया। एक तरफ जहां वह आने-जाने वालों पर रंगों की बारिश करते रहे, वहीं एक-दूसरे को भी रंग लगाने में जुटे रहे। सोमवार देर रात होलिका का दहन किया। गृहणियां गुझिया, पापड़, चिप्ट आदि बनाने में जुटी रही। होली पर्व को लेकर लोगों में पिछले कई दिनों से उत्साह था।

पर्व से एक दिन पूर्व लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। शहर के महुआबाग, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद, नवाबगंज, उर्दूजारा, लोटन ईमली, शेखपुरा आदि मुहल्लों में होली की मस्ती दिखाई दिया। सड़कों के किनारे पिचकारी लेकर तैनात छोटे-छोटे बच्चे आने-जाने वाले लोगों पर रंगों का बौछार करते रहे। रंग न डालने का अनुनयन-विनय करने के बाद भी बच्चे नहीं छोड़ रहे थे। मार्गों पर बाइक-साइकिल से घूम रहे बच्चों के साथ ही बड़े भी पूरी तरह से होली के रंग में रंगे नजर आए। आलम यह था कि एक ही बाइक पर चार-चार लोग होली का हुड़दंग करते नजर आए। जगह-जगह डीजे पर तेज आवाज में बज रहे होली गीतों पर आम और खास ने ठुमका लगाया। इस दौरान अबीर-गुलाल की बौछार भी होती रही। एक तरफ जहां युवा और बच्चे होली के हुड़दंग में व्यस्त रहे, वहीं गृहणियां होली की तैयारी में जुटी रही। वे पर्व पर घर आने वाले मेहमानों के लिए गुझिया, पापड़, चिप्स आदि बनाने में जुटी रही। कुछ इसी तरह की स्थिति मरदह, दुल्लहपुर, जंगीपुर, बिरनो, जखनिया, जमानिया, मतसा, दिलदारनगर, सुहवल, गहमर, करंडा, भदौरा, खानपुर, सैदपुर, बहरियाबाद, शादियाबाद, नंदगंज, सहेड़ी, दुबिहा, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, मुहम्मदाबाद, नोनहरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों की रही। देर रात शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली का हुड़दंग चलता रहा। ----- बाजारों में उमड़ी भीड़ गाजीपुर। बाजारों में सुबह से ही खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ी रही। रंग, गुलाल, पिचकारी, अबीर और तरह-तरह की मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। खासकर बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों और कार्टून थीम वाले गुब्बारों को लेकर खास आकर्षण रहा। कपड़ों की दुकानों पर भी अच्छी खासी रौनक रही, जहां लोग होली के लिए नए परिधान खरीदते नजर आए। मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मालपुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की जमकर बिक्री हुई। ------ होली पर खोआ का बढ़ा भाव गाजीपुर। होली पर्व में खोआ की मांग बढ़ने पर मंगलवार को दामों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। त्योहार पर गुझियां की मांग बढ़ने से बाजार में खोआ महंगा हो गया है। स्थानीय बाजारों में जहां पहले खोआ 280 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब इसका भाव 340 से 380 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। मिठाई कारोबारियों का कहना है कि मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। आम लोगों को गुझिया और अन्य पारंपरिक मिठाइयां बनाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।