ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरईओ ने गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान विश्व पर्यटन दिवस पर ईओ ने गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान

ईओ ने गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान विश्व पर्यटन दिवस पर ईओ ने गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान

ईओ ने गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान

ईओ ने गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान
विश्व पर्यटन दिवस पर ईओ ने गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSun, 27 Sep 2020 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यटन दिवस पर नगर पालिका परिषद की ओर से गंगा तट पर स्थित कलेक्टर घाट और चीतनाथ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान के साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम का चलाया गया। इसके तहत घाटों की सफाई कराते हुए कूड़े-कचरे का निस्तारण कराया गया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने लोगों को जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि नदी के जल को कतई प्रदूषित न करें। घाटों पर कूड़े-कचरे का ढेर जमा होने दें। पॉलीथिन आदि अपशिष्ट ना फेंके। नदी जल में नहाते समय साबुन, शैंपू का प्रयोग न करें। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बाहर निकलें, तो मास्क अवश्य लगाकर रखें। नियमित रूप से हैंडवाश, साबुन या सेनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें। अपने आस पास सफाई रखें। विश्व पर्यटन दिवस पर उन्होंने कहा कि पर्यटन सिर्फ हमारे जीवन में खुशियों के पल को वापस लाने में ही मदद नहीं करता है बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के समय में जहां हर देश की पहली जरूरत अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, वहीं आज पर्यटन के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के इर्द-गिर्द घूमती है। कहा कि जनपद में भी कई पर्यटक स्थल हैं। इनमें एक गंगा घाट भी हैं, जो काफी प्राचीन सभ्यता को दर्शाता है। इनकी देखभाल व स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। कहा कि जब भी यहां दुसरे देशों के पर्यटक आते हैं, तो उनकी नज़रों में वह जगह, जनपद, प्रदेश व देश की एक अलग ही छवि बन जाती है। हम सभी पर भी यह निर्भर करता है, कि पर्यटकों के आगे अपने देश की कैसी छवि पेश कर रहे हैं, अच्छी या बुरी। जब अच्छी छवि बनेगी, तभी पर्यटक दोबारा यहां आयेंगे और इससे देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1980 से विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने की शुरुआत 27 सितंबर को की थी, तब से लेकर आज तक निरंतर विश्व पर्यटन दिवस सभी विश्व के संगठन के देश मनाते चले आ रहे हैं। इस दौरान सफाई निरीक्षक एहसान आलम, अवर अभियंता विवेक कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एसबीएम संत कुमार के अलावा नगर पालिका के सफाई नायक, सफाई कर्मचारियों की टीम व नगर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें