ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरपूर्व प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

पूर्व प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी गांव में शुक्रवार की देर रात दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर पूर्व ग्राम प्रधान की भाई और पत्नी की जमकर पिटाई की। पिटाई...

पूर्व प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSat, 12 Jun 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। वरिष्ठ संवाददाता

खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी गांव में शुक्रवार की देर रात दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर पूर्व ग्राम प्रधान की भाई और पत्नी की जमकर पिटाई की। पिटाई से घायल एक व्यक्ति का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस छानबीन में जुट गई।

अनौनी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी सुभागी देवी ने आरोप लगाया कि बीती रात मेरा ट्रक चालक मेरा देवर लालचंद राजभर रात में सो रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे दबंग किस्म की पड़ोसी घर में घुस गए और मेरे देवर तथा मेरी पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर पड़ोस के वहां पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद दबंग चले गए। घायल लालचंद का उपचार सैदपुर में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अनौनी में हुए विवाद में पहले पक्ष से सुभागी देवी ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद और दूसरे पक्ष से बबलू राजभर ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें