
दिव्यांग बच्चों में गर्म कपड़ा सहित अन्य सामग्रियों का किया वितरण
संक्षेप: Ghazipur News - गाज़ीपुर में समर्पण संस्था ने दिव्यांग छात्रों को गर्म कपड़े, खेल सामग्री और ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए। वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन के अभिषेक रावत ने 60 गर्म कपड़े और खेल सामग्री के दो सेट प्रदान किए।...
गाजीपुर, संवाददाता। समर्पण संस्था की ओर से संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेउल्लाहपुर पर शुक्रवार को दिव्यांग छात्रों को गर्म कपड़ा सहित खेल सामग्री और ज्योमेट्री बॉक्स उपलब्ध करायी गयी। वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन के अभिषेक रावत ने दिव्यांग छात्रों को 60 गर्म कपड़े, दो सेट खेल सामग्री एवं 60 ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किया। प्रिंस गरखर ने कहा कि आज हमारा देश बहुत तरक्की कर रहा है। आज का युवा वर्ग समाज कार्यों में बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ले रहा है। अभिषेक रावत ने बताया कि हमें यह प्रेरणा समाज के ऐसे इंसानों से मिलता है, जो समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं।
दिव्यांग, गरीब असहाय ऐसे इंसान हैं, जो सदैव दूसरे पर थोड़ा कम या ज्यादा निर्भर रहते हैं । हमारा देश एक परिवार के जैसा है, यह दिव्यांग बच्चे हमारे परिवार का ही हिस्सा है। इसलिए हमें यह पुनीत कार्य करने में काफी खुशी मिलता है। समपर्ण संस्था के संरक्षक सविता सिंह ने कहा कि ऐसा कार्य करना कठिन ही नहीं अत्यंत दुरूह कार्य है। हमें यहां आकर हृदय से जो संतुष्टि मिल रही है। उसे मैं अपने वाणी से बयां करने में असमर्थ हूं। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, राहुल, यश उजाला, रोहित जायसवाल, तौफीक, विनीत शर्मा, अरविंद पाल , रितिक कुमार, आयुष उजाला, दिव्यांश, विनीत, रितिक, रितेश, श्रीमेश, आर्यन सिंह, हैप्पी, रागिनी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




