तीन जायरीन हज के लिए रवाना
Ghazipur News - गाजीपुर के सरैला गांव से तीन जायरीन, औरंगजेब खान, उनकी पत्नी सलीमुन खातून और बहू हिना खातून, हज यात्रा के लिए रवाना हुए। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने उन्हें भावुक विदाई दी। यह यात्रा मुस्लिमों के लिए महत्वपूर्ण है और गांव के लिए गर्व का विषय है।
गाजीपुर। दिलदारनगर क्षेत्र के सरैला गांव से तीन जायरीन पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इनमें औरंगजेब खान, उनकी पत्नी सलीमुन खातून और बहू हिना खातून शामिल हैं। तीनों जायरीन बीती रात दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से मगध एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर भावुक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने पहुंचकर जायरीनों को फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी और उनकी सलामती के लिए दुआएं कीं। विदाई के दौरान खुशी और भावुकता दोनों का संगम देखने को मिला।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तौसीफ खान ने बताया कि हज यात्रा हर मुस्लिम के लिए एक महत्वपूर्ण इबादत है। इसे पूरे गांव के लिए गर्व का विषय बताते हुए जायरीनों की कुशल यात्रा की कामना की गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


