ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरपुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, दो लोग घायल

पुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, दो लोग घायल

पुरानी रंजिश में एक अधेड़ की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बोगना गांव...

पुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, दो लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरTue, 20 Oct 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी रंजिश में एक अधेड़ की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बोगना गांव में देर शाम की है।

बोगना गांव निवासी अनिल सिंह (46) पुत्र स्व. शम्भू सिंह सोमवार शाम को घर में चाय पी रहे थे। तभी कुछ हमलावर वहां पहुंच गए और फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से अनिल गिर पड़े। अनिल को बचाने के लिए उनका भतीजा राजकुमार सिंह (30) पुत्र कल्पनाथ सिंह मौके पर पहुंचा। हमलावरों ने राजकुमार पर भी गोली चला दी, गोली बांह में लगने से वह घायल हो गया। उसी समय आटा के लिए चक्की पर जा रहे हरिकेश राम (40) पुत्र नथुनी राम को देखते ही हमलावरों ने उस पर भी गोली चला दी। गोली हरिकेश के पैर में लग गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। परिजनों और ग्रामीणों ने अननफानन में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अनिल सिंह की मौत हो गई। जबकि दोनों का इलाज चल रहा है। सूचना पर मरदह थाना की फोर्स के साथ ही बिरनो, दुल्लहपुर की पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ कासिमाबाद महिपाल पाठक भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि अनिल सिंह वाराणसी से एक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए गांव आए हुए थे। इस घटना के पीछे पट्टीदारी में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए मरदह पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इधर मृतक की पत्नी सीमा सिंह, पुत्र अंकित (20) सनी सिंह (12) बड़े भाई कल्पनाथ सिंह का रो रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें