बुजुर्ग पिता को चार बेटों ने किया बेघर

Jan 02, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - जमानियां के करमहरी गांव में 80 वर्षीय लालकिशुन को उनके बेटों ने बेघर कर दिया। पत्नी की मृत्यु के बाद बेटों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू किया। लालकिशुन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। न्यायालय ने बेटों को पिता को 4000 रुपये गुजारा भत्ता देने और रहने के लिए घर के दो कमरे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बुजुर्ग पिता को चार बेटों ने किया बेघर

जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव में 80 वर्षीय पिता को उसके बेटों ने मिलकर बेघर कर दिया। पीड़ित लालकिशुन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालकिशुन के अनुसार उनकी पत्नी के देहांत के बाद उनके चारों बेटों-रमाशंकर, उमाशंकर, हरिशंकर और गौरीशंकर ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह अपने बेटे हरिशंकर के साथ रहते थे, जिसने उनके जीवन भर की जमापूंजी और रुपये हड़प लिए। करीब पौने तीन साल पहले उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अन्य बेटों ने भी उसका सारा सामान घर से बाहर फेंक दिया।

मामले में न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गाजीपुर ने बुजुर्ग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बेटों को निर्देशित किया था कि वे अपने पिता को 4000 रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता दें और रहने के लिए घर में दो कमरे उपलब्ध कराएं। इस आदेश की जानकारी मिलते ही चारों पिता को गाली देने लगे। उन्होंने स्थानीय थाने और चौकी पर भी इस संबंध में सूचना दी। पुलिस कप्तान से न्याय की अपील की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;