बेकाबू पिकअप के धक्के से बुजुर्ग की मौत
Ghazipur News - गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल कर्मनाशा पुल के पास एक पिकअप के धक्के से 60 वर्षीय रामप्रसाद चौधरी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे ढाई घंटे तक यातायात ठप रहा। तहसीलदार की समझाने के बाद लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल कर्मनाशा पुल के समीप शुक्रवार को पिकअप के धक्के से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा। इस दौरान पुलिस ने लोगों की खूब नोकझोंक हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे लगभग ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। तहसीलदार के समझाने के बाद लोग शांत हुए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब जाकर आवागमन चालू हुआ। लोगों ने राहत की सांस ली।
देवल गांव निवासी 60 वर्षीय रामप्रसाद चौधरी उर्फ नागा चौधरी अपनी पत्नी झुनिया देवी के साथ खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे धक्का मार दिया। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। भागकर आए तो देखा कि बुजुर्ग मरा पड़ा है। पत्नी बाल-बाल बच गईं थी। घटना के बाद वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। जानकारी होते ही तहसीलदार तहसीलदार सुनील सिंह कोतवाली भारी संख्या के साथ मौके पर आ गए। ग्रामीण मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग पर अड़े थे। ढाई घंटे तक जाम से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। तहसीलदान के समझाने पर लोग शांत हुए तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। पिकअप से छह पेटी फ्रूटी मिला। मृतक के भाई रामपाल चौधरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक लवकुश कुमार पुत्र तेजनरायन सिंह निवासी तपोवन (कोट) करमहरी, कैमूर बिहार को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



