अकीदत से अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में नमाज अदा की और अमन की दुआ मांगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बच्चे और युवा इस त्योहार को लेकर उत्साहित रहे।

अकीदत से अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई। शहर के विश्वेश्वरगंज ईदगाह सहित प्रमुख मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इबादत की। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विश्वेश्वरगंज समेत अन्य संवेदनशील ईदगाहों और मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।