224 शिकायतों में से महज 29 का हुआ समाधान
Ghazipur News - गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 43 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण हुआ। कुल 224 प्रार्थना पत्रों में से 29 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता और एसपी डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। इसमे 43 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। वहीं सातों तहसीलों में कुल 224 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से मौके पर महज 29 का निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। तहसील के लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएं जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है।
उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर उपस्थित रहे।इसी क्रम में तहसील जमानियां में 35 शिकायतों में चार, तहसील कासिमाबाद में 18 में 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 39 शिकायतों में तीन, सैदपुर में 22 में से तीन और तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 39 शिकायतों में से सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


