डॉ. जेपी सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Feb 28, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. जेपी सिंह का सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने किसानों को नवीन कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी देकर खेती को लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में कई लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।

डॉ. जेपी सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के अध्यक्ष (सस्य विज्ञान) और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह के शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. जेपी सिंह ने अपने कार्यकाल में किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी देकर खेती को लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि किसानों और वैज्ञानिकों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया। इस दौरान सुरेश बिंद, डॉ. एके सिंह, काशी चौहान, गोपाल राय, अरविंद सिंह, मुरली कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आरती बिंद सहित अनेक लोगों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संचालन डॉ. दीपक प्रजापति और कार्यक्रम की अध्यक्षता तेज बहादुर सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।