ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगाजीपुर में बाढ़ के चलते दर्जनों गांव खाली

गाजीपुर में बाढ़ के चलते दर्जनों गांव खाली

बारिश, बांधों से डिस्चार्ज और सहायक नदियों में बैकफ्लो के बाद गंगा में जलस्तर अब तबाही मचाने लगा है। तटवर्ती इलाकों में जलप्लावन हजारों ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गया है, जलभराव से सैकड़ों गांव...

गाजीपुर में बाढ़ के चलते दर्जनों गांव खाली
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरTue, 17 Sep 2019 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश, बांधों से डिस्चार्ज और सहायक नदियों में बैकफ्लो के बाद गंगा में जलस्तर अब तबाही मचाने लगा है। तटवर्ती इलाकों में जलप्लावन हजारों ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गया है, जलभराव से सैकड़ों गांव और हजारों लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ की बढ़ती आशंका के बाद गांवों को खाली कराया जा रहा है और लोग सामान बांधकर पलायन कर रहे हैं। दर्जनों गांव खाली हो गए हैं और आने वाले समय में बिगड़ते हालातों से खतरे बढ़ते ही जाने की संभावना है। एनडीआरएफ समेत पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है। गंगा खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर बह रही हैं। लहुरीकाशी में गंगा रविवार को ही खतरे के निशान को पार कर चुकी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में 1 सेमी प्रतिघंटे की लगातार वृद्धि हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में गंगा का पानी सड़कों पर चढ़ चुका है। औड़िहार, रेवतीपुर, करंडा, सैदपुर आदि इलाकों में गंगा का पानी गांव में घुसने लगा है। मुहम्म्दाबाद, पुरैना में गंगा रौद्र रूप दिखाने लगी है ओर बढ़ते वेग से लोगों को गंगा से अब डर लग रहा है। वहीं गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और गंगा किनारे अधिकारियों ने डेरा डाल लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें