Ghazipur News: डीआरएम ने नंदगंज स्टेशन और यार्ड का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाजीपुर के नंदगंज स्टेशन का निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल यात्रा की सुविधाएँ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच की और कर्मचारियों को तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

Ghazipur News: डीआरएम ने नंदगंज स्टेशन और यार्ड का किया निरीक्षण

Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने रविवार को नंदगंज स्टेशन और यार्ड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा और रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं के उचित रखरखाव पर जोर दिया।संरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउंटर, रिले रूम, लॉक एंड ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, एक्सल काउंटर और आई.पी.एस. रूम समेत विभिन्न उपकरणों की जांच की।

साथ ही विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाबी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट और क्रॉसिंग रजिस्टर और स्टेशन वर्किंग रूल का अवलोकन किया। कर्मचारियों से सुरक्षित ट्रेन परिचालन की जानकारी लेते हुए संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा। नंदगंज यार्ड में पॉइंट और क्रॉसिंग संख्या 204बी का भी निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने ट्रैक फिटिंग, स्विच रेल, स्टॉक रेल, क्रॉसिंग, चेक रेल और पॉइंट मशीन की स्थिति परखी तथा नियमित निरीक्षण और रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गुड्स शेड, मालगोदाम कार्यालय और पी.वे. स्टोर का निरीक्षण किया। माल की लोडिंग-अनलोडिंग, सुरक्षित रखरखाव, प्रकाश और स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली। स्टोर में रेलपथ सामग्री को व्यवस्थित रखने और उसका रिकॉर्ड दुरुस्त रखने को कहा। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी तकनीकी खामी को तत्काल दूर करने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: डीआरएम ने नंदगंज स्टेशन और यार्ड का किया निरीक्षण