हर माह के 25 तक प्रगति रिपोर्ट पर पोर्टल पर करें अपलोड : डीएम
गाजीपुर में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागों को हर महीने प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने और पंचायतों में लाभार्थियों का फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। सभी योजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के सख्त आदेश दिए गए।

गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड दर्पण, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से निर्धारित महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी विभागों की प्रगति बढ़ाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायक के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का फैमिलि आईडी बनाया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन सहित अन्य विभागों की समीक्षा किया।डीएम
ने हर माह के प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लिया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिया। उन्होने जनपदस्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक अवश्य पहुंचाये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


