महिला अस्पताल में सुविधाओं को डीएम ने परखा
Ghazipur News - फोटो - 52महिला अस्पताल में सुविधाओं को डीएम ने परखामहिला अस्पताल में सुविधाओं को डीएम ने परखामहिला अस्पताल में सुविधाओं को डीएम ने परखा

गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला मंगलवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मी सहित चिकित्सकों में खलबली मच गयी। वह अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्थाओं, दवा वितरण, प्रसूति वार्ड, शिशुवार्ड, आईसीयू, इमरेजेंसी वार्ड, आपरेशन वार्ड, अल्ट्रासाउंड, जन्म प्रमाण पत्र कक्ष, मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष, ओपीडी तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को परखा। डीएम अनुपम शुक्ला ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और उनके गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति और उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। हालांकि किसी भी मरीज ने डीएम से व्यवस्थाओं को लेकर असंतोष नहीं जताया।
वह प्रसूति वार्ड एवं नवजात शिशु कक्ष का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अस्पताल में आने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में संचालित दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं की सूची की जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को निर्धारित सभी आवश्यक दवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाए।उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए बड़े बड़े ऐजास्ट फैन लगायी जायी। जिससे मरीजो को गर्मी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने महिला अस्पताल में एक कैन्टीन खोलने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया। जिससे महिलाओं को खाने पीने की अच्छी सुविधा मिल सके। अस्पताल परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित होना चाहिए ताकि मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आनंद कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


