Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsDL Ed Exam Commences in Ghazipur Attendance Issues Reported
तीन केंद्रों पर 144 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

तीन केंद्रों पर 144 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

संक्षेप: Ghazipur News - गाजीपुर में डीएलएड के अभ्यर्थियों की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन सादात के तीन केंद्रों पर कुल 144 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय हाई स्कूल सादात में 290 में से 34 छात्र परीक्षा छोड़ गए। अन्य...

Mon, 27 Oct 2025 02:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर (सादात)। डीएलएड के अभ्यर्थियों की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन सुबह की पाली में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सादात के तीन केंद्रों पर कुल मिलाकर 144 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय हाई स्कूल सादात के केन्द्र पर कुल 290 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 34 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। केन्द्र व्यवस्थापक/प्रिंसपल मंजू प्रकाश ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा दस कमरे में कराई गई। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट जीजीआईसी सौरी के सहायक अध्यापक आलोक कुमार तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर के सहायक अध्यापक मनीष कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहे। इसी क्रम में बापू इंटर कॉलेज सादात के केन्द्र व्यवस्थापक उदयभान सिंह ने बताया कि यहां पंजीकृत कुल 464 अभ्यर्थियों के लिए 16 कमरे में बैठने की व्यवस्था की गई थी।

इनमें से 57 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पर्यवेक्षक के रूप में सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर के शिक्षक रविन्द्र प्रताप तिवारी और जीजीआईसी रामपुर बलभद्र की शिक्षिका किरन यादव स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रही। उधर श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज सादात के केन्द्र पर 457 छात्र छात्रा पंजीकृत रहे। केन्द्र व्यवस्थापक राजेश सिंह यादव ने बताया कि 404 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 53 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां पर्यवेक्षक के रूप में बैजल बघेल इंटर कॉलेज मिर्जापुर के शिक्षक रमेश कुमार मौजूद रहे। तीनों केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।